सड़क दुर्घटनाओं के आरोपी चालकों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क दुर्घटनाओं के मामले में पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीती 6 सितम्बर की रात राजपुरा निवासी विनीत को दमुवाढूंगा में बाइक संख्या यूपी 25एच-4312 ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। वहीं 6 सितम्बर को ही बिठौरिया नंबर एक निवासी शांश्वत सिंह को भी अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह भी बुरी तरह घायल हो गया। वहीं बीती 21 अगस्त को स्कूटी सवार कुंदन सिंह व दीपक निवासी आरटीओ रोड को बाइक संख्या यूके04एस- 0597 ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इन मामलों में तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   सावन में ग्रहण 2026: सावन माह में सूर्य, चंद्र ग्रहण, क्या होगा इनका असर, अपनाये ये उपाय

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440