बाल श्रम करवाने पर स्वीट शॉप मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बाल श्रम कराने के आरोप मे एक स्वीट शॉप मालिक के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम की धारा 3/4 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75/79 का अभियोग पंजीकृत किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के फील्ड ऑफिसर संदीप पंत द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को लिखित तहरीर दी की रेस कोर्स स्थित सतीश स्वीट शॉप के मालिक द्वारा एक 12 वर्षीय बालक से दुकान में बाल श्रम कराया जा रहा है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने उक्त लिखित तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुये सतीश स्वीट शॉप के मालिक सतीश सिंह पुत्र स्वर्गीय अतर सिंह निवासी रेस कोर्स के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम की धारा 3/4 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75/79 का अभियोग पंजीकृत कर लिया। तथा बालक को बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के माध्यम से सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया। जहां से सीडब्ल्यूसी के माध्यम से बालक के परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बदरीनाथ मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर पलटा; महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440