चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर को दबोचा, किया पुलिस के सुपुर्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक घर में चोरी के इरादे से घुसे चोर को मकान मालिक ने दबोच लिया और बाद में आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस चोर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार किदवई नगर निवासी शादाब अहमद बीती सुबह किसी काम से घर से बाहर गए थे। उनका परिवार भी घर पर नहीं था। मौके का फायदा उठाकर एक चोर उनके घर में जा घुसा। लेकिन चोर की किस्मत खराब थी। इससे पहले कि वह शादाब के घर में लगे नलों को निकाल कर अपने साथ ले जाता शादाब घर वापस लौट आया। शादाब को सामने देखकर चोर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर शादाब ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और चोर को दबोच लिया गया। चोर के पास से नलों की तीन टोटियां और एक पाइप मिला। इसके बाद शादाब पड़ोसियों के साथ मिलकर चोर को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके चोर से पूछताछ शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. नीलिमा बुधानी की बड़ी उपलब्धि, भारत सरकार ने तकनीकी डिजाइन को दिया पंजीकरण
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440