समाचार सच, हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में घुसकर चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज (Medical college) परिसर में बीते दिवस एक चोर घुस गया और फॉल सीलिंग (fall ceiling) का सामान चोरी कर भागने लगा। तभी आस-पास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इस पर घेराबंदी कर चोर को दबोच लिया गया। जिसे पुलिस (Police) के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम सूरज सिंह पुत्र चद्दू निवासी ग्राम झाला, पोस्ट मोतीपुर, बहराइच उत्तर प्रदेश बताया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
Caught the thief who was stealing in the medical college and handed it over to the police
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



