आगामी पंचायत चुनाव के लिए मतपेटियों की पर्याप्त व्यवस्था – सीडीओ

खबर शेयर करें

-22 मार्च तक चलेगा पंचायत चुनाव के लिए विशेष अभियान
-पंचायत मतदाता सूची में संशोधन और परिवर्धन के लिए विशेष बैठकें जारी
-मतदाता सूची सुधार के लिए ग्राम पंचायतों में प्रशासक की निगरानी में बैठकें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अशोक कुमार पांडेय ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में पत्रकार वार्ता के माध्यम से पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठक आयोजित कर मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जा रहा है। इन बैठकों में संबंधित क्षेत्र के संगणक भी मौजूद रहेंगे और वे मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन और विलोपन के लिए आवश्यक फार्मकृप्रपत्र 2, प्रपत्र 3 और प्रपत्र 4कृउपलब्ध कराएंगे। इच्छुक व्यक्तियों को ये फार्म निशुल्क दिए जाएंगे, जिन्हें भरकर संबंधित संगणक के पास जमा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -   जेईई (मेन) 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के छात्रों की दमदार उपलब्धि, क्षेत्र में हर्ष की लहर

सीडीओ ने बताया कि प्राप्त आवेदनों को संगणक द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके बाद ये आवेदन पंचस्थानि चुनावालय, नैनीताल को संस्तुति सहित भेजे जाएंगे और जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से स्वीकृति के लिए आयोग को प्रेषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   ज़हर बनकर बिक रहीं दवाइयाँ: नकली दवा गिरोह पर एसटीएफ का शिकंजा, 3 और गिरफ्तार

सीडीओ पांडेय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में त्रुटिहीन, शुद्ध और परिपूर्ण निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए 22 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए पर्याप्त मात्रा में मतपेटियां उपलब्ध हैं, और अन्य आवश्यक तैयारियां पंचस्थानीय चुनावालय द्वारा की जा रही हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440