समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर कोतवाली के मुखानी थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने महिला की चेन झपटी ली और फरार हो गया। पीड़िता के पुत्र द्वारा दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आर्दश नगन गली नंबर-3 निवासी भूपेश चन्द्र पाण्डे की माता जी रविवार की शाम को बाजार से अपने घर को आ रही थी। रास्ते में एक अज्ञात बदमाश ने उनके गले से 10 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। जब तक उनकी माता कुछ समझती, बदमाश फरार हो गया।
इधर मुखानी एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि भूपेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



