गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू

खबर शेयर करें

कोरोना वायरस के चलते इस यात्रा से फिलहाल श्रद्धालुओं को रखा है दूर

समाचार सच, उत्तरकाशी/देहरादून। अक्षय तृतीया पर्व पर रविवार को गंगोत्री तथा यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो गई। कोरोना वायरस के चलते इस यात्रा से फिलहाल श्रद्धालुओं को दूर रखा गया है।

पुजारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर 12.35 बजे गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना किया गया। तद्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ बेला पर गंगोत्री के कपाट खोले गये। इस मौके पर सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित सभी लोगों ने मास्क भी पहना हुआ था।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

ज्ञात हो कि बीते दिन शनिवार को मां गंगा की डोली उनके मायके एवं शीतकालीन प्रवास मुखबा से भैरोंघाटी आई और वहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह गंगोत्री पहुंची जहां पूर्ण विधि-विधान के साथ गंगा जी की भोग मूर्ति को मंदिर के भीतर विराजमान किया गया। दूसरी ओर यमुनोत्री धाम के कपाट भी विशेष पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तय मुहूर्त 12.41 पर खोल दिए गए।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बताया है कि कोरोना वायरस एवं देशव्यापी लॉकडाउन के चलते भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप दोनों धामों के कपाट सादगीपूर्ण तरीके से खोल दिए गए। इससे पहले, दोनों धामों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी जोशी के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा कपाट खुलने के समारोह में शामिल सभी तीर्थ पुरोहितों का मेडिकल परीक्षण किया गया। साथ ही मौके पर सैनेटाइजर, मास्क आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें यमुनोत्री एवं गंगोत्री में मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस प्रभावी रोकथाम के लिये जारी गाइड लाइन के अनुसार समस्त नियमों का अनुपालन कराया गया है तथा आगें भी यह समस्त नियम प्रभावी रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

इस अवसर पर गंगोत्री में उपजिधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी, सीएमओ डॉ डीपी जोशी, सीओ कमल पंवार मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व यमुनोत्री धाम में उपजिलाधिकारी सोहन सैनी, यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, सचिव कृतेश्वर उनियाल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440