मुख्यमंत्री धामी 1 को हल्द्वानी में, चलाएंगे स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी 1 अक्टूबर (रविवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि सीएम श्री धामी रविवार को प्रातः 8ः40 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 9ः45 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुचेंगे। जहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी स्थित पार्क में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत कचरा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12 बजे एफटीआई हल्द्वानी से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   संघ की पाठशाला से राज्यसभा की दहलीज तक: कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें भाजपा ने उत्तराखंड से बनाया उम्मीदवार?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440