उत्तरकाशी के स्कूलों को मिली 15 बसों की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों के लिए 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से स्कूली बच्चों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनके अध्ययन में सुधार होगा।

छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस तरह की परिवहन सुविधा से विद्यार्थियों का समय बचेगा और उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने इसे छात्र हित में एक सराहनीय प्रयास बताया।

3 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई बसें
उत्तरकाशी जिले के शहरी क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउंडेशन और अनटाइड फंड से 3 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। प्रत्येक बस की कीमत 20 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 6 नवंबर 2026, शुक्रवार

इन क्षेत्रों को मिली बस सुविधा
विकासखंड नौगांव -5 बसें
विकासखंड भटवाड़ी और डुंडा -3-3 बसें
विकासखंड पुरोला-2 बसें
विकासखंड चिन्यालीसौड़ और मोरी – 1-1 बस

यह भी पढ़ें -   धनतेरस पर बन रहा धन वर्षा का विशेष संयोग, खरीदारी से लेकर यम दीपदान तक जानिए शुभ मुहूर्त

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भरत चौधरी, प्रमोद नैनवाल, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. एम.एस. बिष्ट, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल और जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440