मुख्यमंत्री धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हुए है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हुआ। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तेजी से कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव जे.एस कांडपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   38 साल… 4.80 लाख पौधे और अब 35 हजार का नया संकल्प! उत्तराखंड में प्राणवायु अभियान बना जनआंदोलन

इधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक 'ऑपरेशन', शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440