मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए 15 रक्षकों को नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित सचिवालय सुरक्षा दल के 15 रक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा आशा व्यक्त की सचिवालय सुरक्षा दल के चयनित रक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हम सबको अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य कर प्रदेश के समग्र विकास में योगदान देना होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी भी उपस्थित थी।

Chief Minister Dhami provided appointment letters to 15 guards

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में फिर बड़ा फेरबदल! 6 अफसरों के तबादले, 4 वरिष्ठ ACF को पहली बार मिली DFO की कमान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440