वित्तीय स्वीकृतियो के लिये मुख्यमंत्री ने किया आभार व्यक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को वित्तीय सहायता की योजना’ के तहत उत्तराखण्ड के लिये रूपये 527 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गये हैं। इस मद में पूर्व में रूपये 365 करोड की राशि अवमुक्त की गई थी। अब शेष 162 करोड रूपए की राशि भी अवमुक्त कर दी गई है। इस प्रकार भारत सरकार द्वारा पूरी धनराशि 527 करोड़ अवमुक्त कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियो के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड विकास पथ की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें -   भवाली नरेश पांडे प्रकरणः पहली शिकायतकर्ता बनी आरोपी, कोर्ट ने पुलिस रिमांड ठुकराकर दी जमानत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440