हल्द्वानी से लापता हुआ बालक मिला दिल्ली में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर से लापता हुए बालक को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। वह परिजनों से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है। ऊंचापुल निवासी सुबोध कोटनाला ने बीते दिवस अपने पुत्र की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई थी। बताया कि उसका पुत्र सोमवार की दोपहर घर के समीप ही स्टेशनरी का सामान लेने निकला। लेकिन इसके बाद से घर नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी। इधर पुलिस ने बालक को दिल्ली से बरामद कर लिया है। वह परिवारजनों से नाराज होकर सामान लेने के बहाने निकला और बस में सवार होकर दिल्ली पहुंच गया था। पुलिस ने बालक को यहां लाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440