तिल के इस्तेमाल से कम होता कोलेस्ट्रॉल जानिए इसके और भी हैं कई फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। तिल के बीज देखने में बेशक छोटा लगे लेकिन यह बेहद काम की चीज है। तिल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के बहुत लाभदायक है। बिना छिलके वाले बीज में भूसी बरकरार होती है जबकि छिलके वाले बीज बिना भूसी के आते हैं। तिल सफेद भी होते हैं और काले भी हालांकि दोनों तरह के तिल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। तिल में बहुत ज्यादा फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। तिल हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। इसमें 15 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट, 41 प्रतिशत पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और 39 प्रतिशत मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
रिसर्च में पाया गया है कि पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और मोनोअनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रोल को बहुत कम कर देता है। इससे हार्ट डिजीज का जोखिम बहुत कम हो जाता है। अध्ययन में पाया गया कि दो महीने तक 40 ग्राम तिल का रोजाना सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम हो गया।

यह भी पढ़ें -   15 जून 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कैंसर से लड़ने में मददगार
रिपोर्ट के मुताबिक तिल में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। खास तौर पर यह लंग कैंसर पेट का कैंसर ल्यूकेमिया आदि में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में फायदेमंद है।

हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं
तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंग्नीज और जिंक प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो बोन को मजबूत करने में सहायक है। तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड मौजूद होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती है।

सूजन कम करता है
तिल एंटी-इंफ्लामेटरी होता है. यानी तिल में सूजन कम करने की क्षमता होती है। लंबे समय तक कोशिकाओं के अंदर सूजन मोटापा और कैंसर के जोखिम को बढ़ाती है। इस कारण शरीर की कोशिकाओं को सूजन के खतरे से बचाने में तिल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद
तिल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह स्किन के लिए जरूरी पोषण प्रदान करता है। तिल कुदरती रूप से स्कैल्प के नीचे से तेल को बनाने में मदद करता है जिससे बाल हेल्दी और शाइनी बने रहते हैं। इससे स्किन की झुर्रिया खत्म होती है।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

तनाव कम करता है
तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तनाव करने में भी मददगार है. तिल तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होते हैं।

पेट के लिए अच्छा
तिल में पाई जाने वाली फाइबर की प्रचुर मात्रा पेट और आंतों को साफ करने में बहुत हेल्घ्प करते है। फाइबर वे तत्व होते है जो आंतों की क्रियाशीलता बढ़ाते है। इससे कब्ज से तो बचाव होती ही है साथ ही इसका प्रभाव दस्त को रोकने पर भी होता है। तिल के लाभदायक मिनरल तत्व आंतों को हेल्घ्दी बनाते हैं। इसके अतिरिक्त आंतों में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों को दूर करते हैं।

हमें भूख लगने के लिए नामक हार्माेन जिम्मेदार होता है। तिल के विशेष तत्व इस हार्माेन में कमी लाते है। भूख नहीं लगना वजन कम करने में बहुत मदद करता है। इसकी अतिरिक्त तिल के कुछ विशेष तत्व के कारण बॉडी में फैट कम होता है। ये तत्व मेटाबोलिज्म को सुधारते है और लीवर की फैट को जलाने की शक्ति को बढ़ा देते है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440