हल्द्वानी में स्कूल बस दुर्घटनाओं पर नगर प्रशासन गंभीर, चेकिंग अभियान में दो बसों को किया सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रशासन ने आए दिन हो रही घटना – दुर्घटनाओं के चलते स्कूल बसों की चेकिंग का अभियान चलाया टीम ने दर्जनों बसों का चालान काटा वहीं दो बसों को सीज भी कर दिया। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को बसों के रखरखाव और उनमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ होता पाया गया तो निजी स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। और आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे

ज्ञात हो कि सोमवार को शहर के एक निजी स्कूल की बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं बुधवार को भी लालकुआं के पास एक स्कूल की बस हादसे का शिकार हुई। बताया जाता है कि वह बच्चों को स्कूल ले जाने हेतु लालकुंआ से हल्द्वानी की ओर आ रही थी जैसे ही बस डिपो सं0 4 के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गयी। इस दौरान बस में 4 बच्चे स्कूल स्टाफ व ड्राइवर था। बस में सवार किसी को भी चोटें नहीं आई। हालांकि केवल हल्की फुल्की खरोचें आई हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर बस का शीशा तोड़ बच्चे व स्टाफ को बाहर निकाला। इस प्रकार की लगातार हो रही घटनाओं के बाद प्रशासन ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बुधवार को अभियान छेड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान वाहनों की फिटनेस, कागजात, सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। टीम ने दर्जनों बसों का चालान काटा और दो बसों को सीज कर दिया। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को हिदायत दी है कि कि अगर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ होता पाया गया तो निजी स्कूल प्रबंधन की खैर नहीं। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   अंबा हल्दी औषधीय गुणों का खजाना

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440