समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में तेज बारिश आफत बन चुकी हैं। मंगलवार की देर रात भी दून के संतला देवी मंदिर के पास खबड़ावाला में बदल फट गया। जिससे यहां मलबा लोगों के घरों में घुस आया और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। फिलहाल इससे जनहानि की कोई सूचना नहीं है। इधर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य में भारी बारिश के कारण नदी, नाले उफना गए और कई पुस्ते बह गए। घरों में पानी घुसने के साथ ही कई जगह पेड़ और विद्युत पोल गिरने की भी सूचना है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मार्ग बार-बार बाधित हो रहे हैं। चमोली में जोशीमठ-मलारी हाईवे तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं खुल पाया। पिछले 11 दिनों से यह मार्ग बंद है। मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर भी उड़ान नहीं भर पा रहा है।

लगातार बारिश के चलते प्रदेशभर में चार दर्जन से अधिक मार्गों पर आवाजाही ठप है। जबकि मलारी हाईवे बंद होने के कारण भारत-तिब्बत-चीन सीमा से लगे बांपा, गमशाली, नीती, फरकिया, कैलाशपुर, गुरगुटी, जुम्मा, कागा सहित दर्जनभर गांवों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। उधर, कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के तल्ला जोहार में नई बस्ती के पास थल-मुनस्यारी मार्ग ध्वस्त हो गया है। चीन सीमा का सड़क संपर्क भंग है और जिले में 15 मार्ग बंद हैं। सेना व आइटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी ठप पड़ी हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



