लौंग में एंटी – ऑक्सीडेंट और एंटी.इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों में अक्सर जुकामए खांसीए गले में खराश जैसी समस्याएं हो जाती हैं। कई लोग इनसे राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले लौंग खाने का उपाय अपनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से सर्दियों की परेशानियों से निजात मिल सकती है। लेकिन क्या सच में रात को 2 लौंग खाना चमत्कारी फायदे दे सकता हैघ् इस सवाल का जवाब हम आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर से बताते हैं।

लौंग के फायदें
लौंग एक औषधीय मसाला है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। लौंग में एंटी.बैक्टीरियल और एंटी.वायरल गुण होते हैंए जिससे यह सर्दी.जुकामए खांसीए और गले के इंफेक्शन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावाए लौंग में एंटी.ऑक्सीडेंट और एंटी.इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैंए जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं। रात को गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग खाने से गैस सूजन और अपच जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। लौंग पाचन एंजाइम्स को उत्तेजित करता हैए जिससे खाना जल्दी और अच्छे से पचता है।

यह भी पढ़ें -   हाई रिटर्न का सपना दिखाकर 7 करोड़ उड़ाए, 3 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े ठगी के मास्टरमाइंड

लौंग का दर्द निवारक प्रभाव
लौंग में युजेनोल नामक तत्व पाया जाता हैए जो एक प्राकृतिक पेनकिलर के रूप में काम करता है। यह दांतों के दर्दए सिरदर्द और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा लौंग दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैंए जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करनेए कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

नींद और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद
लौंग शरीर को आराम देने में मदद करता है और इससे नींद में भी सुधार हो सकता है। लौंग के एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं जिससे शरीर संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचा रहता है।

कौन लोग लौंग का सेवन न करें
हालांकि लौंग के कई फायदे हैं लेकिन कुछ लोगों को इसे अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। जिन लोगों को पेट की समस्याएं हैं उन्हें लौंग का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पेट में जलन मतली या अपच हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को भी लौंग का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इससे प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है खासकर लो ब्लड प्रेशर वाले लोगए उन्हें लौंग का सेवन नहीं करना चाहिएए क्योंकि यह उनके बीपी को और गिरा सकता है। कुछ लोग लौंग से एलर्जी महसूस कर सकते हैंए जैसे रैशेजए खुजली या सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। इसके अलावा लौंग का ज्यादा सेवन दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता हैए जिससे दांतों की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   कॉर्बेट नेशनल पार्क में अब नो-मोबाइल जोन! सफारी के दौरान फोन निकालते ही होगी कार्रवाई

रात को गुनगुने पानी के साथ लौंग का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं जैसे सर्दी.जुकाम से राहत पाचन सुधार और दर्द में कमी। लेकिन इसे सही मात्रा में और सही तरीके से करना जरूरी है। अधिक सेवन से नुकसान भी हो सकता है इसलिए इसे सावधानीपूर्वक ही इस्तेमाल करना चाहिए।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440