सीएम धामी ने धरने में बैठे विधायक हरीश धामी व मनोज रावत को कक्ष में किया आमंत्रित, समस्या सुन, दिया समाधान का आश्वासन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा भवन पहुंचते ही परिसर में अपनी मांगों को लेकर बैठे धारचूला विधायक श्री हरीश धामी और केदारनाथ विधायक श्री मनोज रावत से मुलाकात की और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया। कक्ष में समस्या सुनने के बाद सीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

आपकों बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के मंगलवर को दूसरे दिन धारचूला से कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने अपने क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग के साथ और केदारनाथ विधायक मनोज रावत चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे। धामी ने कहा कि विधायक निधि से पैसे स्वीकृत करने के बाद भी जिला प्रशासन बजट आवंटित नहीं कर रहा। वहीं, केदारनाथ विधायक का कहना है कि चारधाम यात्रा का संचालन शुरू न होने से लोगों की रोजी रोटी पर सवाल खड़ा हो रहा है, जिसकी मांग को लेकर वो धरने पर बैठे।

इस बीच विधानसभा भवन पहुंचते ही सीएम ने दोनों विधायकों से मुलाकात की और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया। इस दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धारचूला क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया जाए। इसके साथ ही सीएम ने कहा, चारधाम यात्रा के संबंध में सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा है।

यह भी पढ़ें -   श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है, कितने बजे से कितने बजे तक खोलें व्रत? जानें संपूर्ण विधि और सामग्री

बैठक में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440