CM धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

खबर शेयर करें

(CM Dhami paid tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee on his birth anniversary)

समाचार सच, देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी (Former Prime Minister Late Atal Bihari Vajpayee) के जन्म दिवस के मौके पर पूरे राज्य में सुराज दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य में विभिन्न स्थानों पर गांवों में चौपाल लगाई गई है। सीएम धामी ने मसूरी में डाकरा बूथ पर पहुंचकर पीएम मोदी की मन की बात सुनी है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डोईवाला में मन की बात सुनी है। इसके साथ प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने राजपुर रोड के एमकेपी कैंपस में मन की बात सुनी।

वहीं सीएम धामी सुराज दिवस के मौके पर अपने चुनाव क्षेत्र चंपावत की उचौलीगोठ में चौपाल में भाग ले रहें हैं जबकि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत कोटद्वार माल गोदाम रोड, प्रेमचंद अग्रवाल डोईवाला के लच्छीवाला में, सुबोध उनियाल ऋषिकेश के गांधी ग्राम में, गणेश जोशी राजपुर रोड के आंबेडकर नगर में, रेखा आर्य रायपुर के तपोवन स्थित बूथ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी जेल के बाहर खूनी साजिश का शक! बाजपुर से पीछा करते हुए पहुंचे बदमाश, पुलिस ने 3 को दबोचा

इससे पहले सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। अटल जी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में कुदरत का कहर! 157 मौतें, 750 से ज्यादा लापता… 133 भारतीय भी शामिल, भारत ने भेजी 10 टन राहत सामग्री

वहीं सीएम धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ की जयंती पर उनके चित्र पर भी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी ने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर महान देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440