देहरादून से सीएम धामी ने चारधाम और आदि कैलाश यात्रा के लिए एंबुलेंस को किया फ्लैग ऑफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून । देहरादून में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कैम्प कार्यालय परिसर से चारधाम और आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिए चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस HDFC Bank द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत उपलब्ध कराई गई हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नई एंबुलेंस सेवाएं यात्रा मार्ग पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत करेंगी। साथ ही श्रद्धालुओं को समय पर बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षित वातावरण और व्यवस्थित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी! हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440