खेलते समय गहरे पानी में डूबा मासूम, बचाने उतरी महिलाएं भी फंसीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर के पास बने निर्माणाधीन तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 दहला रोड निवासी विजय पाल का पुत्र देव कुमार रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ घर के नजदीक निर्माणाधीन तालाब के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी में उतर गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में डूब गया।

मौके पर मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और आसपास की महिलाएं घटनास्थल पर पहुंचीं। बच्चे को बचाने के प्रयास में कई महिलाएं भी तालाब में उतर गईं, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे खुद भी डूबने से बाल-बाल बचीं। काफी प्रयासों के बाद देव कुमार को बाहर निकाला गया और तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून DAV छात्रसंघ चुनाव में ABVP का परचम, नवदीप राणा बने अध्यक्ष

परिजनों के अनुसार देव कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था और तपेड़ा स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। मासूम की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440