सीएम धामी पहुंचे जोशीमठ, प्रभावित परिवारों से मिलकर कही यह बात…

खबर शेयर करें

समाचार सच, जोशीमठ। जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर जहां वहां रहने वाले लोगों में दहशत है वही इस बात से हड़कंप मचा हुआ है कि ध्वस्तिकरण (demolition) के बाद उनके भविष्य का क्या होगा। वहीं ऐसी तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। इन सबके बीच सीएम धामी खुद सब कार्यक्रम रद्द कर जोशीमठ (Joshimath) पहुंच गए है। सीएम (CM) ने यहां पहुंच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुआवजे से लेकर ध्वस्तिकरण और विकास पर भी बड़ी बात करते हुए सरकार का प्लान बताया। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की बात भी कही।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जोशीमठ में दरकते हुए मकानों-इमारतों को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने की खबरों और प्रभावितों के विरोध के बाद अब इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। सीएम धामी ने कहा कि ऐसी बात सामने आ रही है कि सभी इमारतों को तोड़ा जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। केवल 2 होटलों की बात सामने आई थी और उस पर भी सभी की सहमति के बाद ही प्रशासन काम करेगा। वहीं राहत, पुनर्वास और मुआवजे के लिए कमेटी बना दी गई है। सबकि सहमती के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

सीएम ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि पूरा उत्तराखंड खतरे में है, यह सही नहीं है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच एक संतुलन बना रहे। हम राज्य के सभी शहरों की धारण क्षमता का पुनर्मूल्यांकन करेंगे। यदि किसी स्थान पर आवश्यकता से अधिक निर्माण होगा तो हम उसे रोक देंगे। पीएम मोदी और उनका कार्यालय लगातार जमीन धंसने के मुद्दे पर अपडेट ले रहा है। हम कोशिश करेंगे कि पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था दोनों का संतुलन बना रहे। तेज गति से हो रहे विकास को थोड़ा कम करेंगे।

यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर

वहीं इससे पहले उत्तराखंड सीएम धामी के कार्यालय से कहा गया कि सीएम द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर ₹1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है। भू-धंसाव से जो स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं उनको बाजार दर पर मुआवजा दिया जाएगा। गौरतलब है कि सीएम आज जोशीमठ रूकेंगे और कल इन मुद्दों पर आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। जिसमें कई बड़े फैसले होने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में लैंडिंग के दौरान भिड़े दो हेलिकॉप्टर, भारतीय नागरिक की मौत, चार घायल

CM Dhami reached Joshimath, met the affected families and said this…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440