सीएम धामी कल पहुंचेंगे हल्द्वानी, जानिए CM के नैनीताल दौरे का पूरा Schedule

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी 10 अप्रैल (सोमवार) को नैनीताल विधान सभा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास के साथ ही एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में आयोजित कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव 2023 कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुयेे बताया कि मुख्यमंत्री धामी दिन में 12 बजे एम्स हेलीपैड ऋषिकेश से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1 बजे केलाखान हेलीपैड नैनीताल पहुंचेगे तथा 1ः05 बजे केला खान से प्रस्थान कर 1ः15 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल (क्लब) नैनीताल मैं 1ः15-2ः45 बजे तक आरक्षित।

वहीं 3 बजे विधानसभा क्षेत्र के फ्लैट्स मैदान नैनीताल मे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें -   क्यों मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाते हैं रुई? धार्मिक मान्यताओं में इसके क्या कारण बताए जाते हैं

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री 4 बजे फ्लैट्स मैदान प्रस्थान कर 4ः25 बजे आगमन भवाली नैनीताल (आरक्षित) 7ः45 बजे प्रस्थान कार द्वारा राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस) काठगोदाम एवं रात 8 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव 2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत 8ः50 बजे प्रस्थान कार द्वार एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी रात्रि विश्राम हेतु राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस काठगोदाम आरक्षित/ रात्रि विश्राम।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: इंदिरा एकादशी के दिन पितरों के लिए दीपदान जरूर करें, इससे आपको पितरों का आशीर्वाद मिलेगा

CM Dhami will reach Haldwani tomorrow, know the full schedule of CM’s visit to Nainital

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440