राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर सीएम धामी का हमला, बोले- सेना पर सवाल उठाने वालों को देवभूमि स्वीकार नहीं करेगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही प्रदेश का सियासी माहौल गर्माने लगा है। आगामी चार जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। राहुल गांधी अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों से भी संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें -   27 मई 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा हमला बोला है। मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो लोग भारतीय सेना और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते रहे हैं, उन्हें देवभूमि उत्तराखंड कभी स्वीकार नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते रहे हैं, जिसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें -   भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जहीर अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सह-संयोजक

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है और यहां के लोगों की राष्ट्रभक्ति तथा सेना के प्रति गहरी आस्था है। राज्य की सीमाएं दो देशों से जुड़ी हुई हैं, ऐसे में यहां के लोग राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होगी, क्योंकि देवभूमि के लोग हमेशा राष्ट्र को पहले स्थान पर रखते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440