उत्तराखंड की बेटियों के सम्मान में CM धामी का बड़ा ऐलान! तीलू रौतेली पुरस्कार अब ₹75 हजार

खबर शेयर करें

देवभूमि के 13 जिलों की 13 स्त्री शक्तियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

समाचार सच, देहरादून डेस्क।
उत्तराखंड की मातृशक्ति और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के योगदान को सम्मान देने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने 13 महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुरस्कार की सम्मान राशि बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि अब तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि ₹51 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार की जाएगी। वहीं राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि भी ₹51 हजार से बढ़ाकर ₹61 हजार करने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं ने सामाजिक सेवा, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, कला, स्वरोजगार और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने से प्रदेश की अन्य मातृशक्ति को भी आगे बढ़ने और समाज के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत

पहले भी बढ़ाई गई थी पुरस्कार राशि
सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2023 में तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि को ₹31 हजार से बढ़ाकर ₹51 हजार किया था। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि भी ₹21 हजार से बढ़ाकर ₹51 हजार की गई थी। अब सरकार ने दोनों पुरस्कारों की राशि में एक बार फिर वृद्धि का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को केवल सम्मानित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

प्रदेश के 13 जिलों से चुनी गईं महिला प्रतिभाएं
इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी 13 जिलों से महिलाओं का चयन किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित महिलाओं में—
अल्मोड़ा: पुष्पा फर्त्याल — संस्कृत एवं कला
बागेश्वर: दया दानू — समाज सेवा
चमोली: नंदा सती — संगीत
चंपावत: रितिका बगौली दानू — पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा
देहरादून: नीतू रानी — समाज सेवा, शिक्षा एवं बहादुरी
हरिद्वार: वैशाली शर्मा — समाज सेवा
नैनीताल: लतिका — खेल
पौड़ी गढ़वाल: प्रियंका पंत थपलियाल — खेल, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार
पिथौरागढ़: कलावती देवी — सामाजिक कार्य
रुद्रप्रयाग: दुर्गा देवी — समाज सेवा
टिहरी गढ़वाल: सरिता कोठियाल देवी — सामाजिक क्षेत्र
ऊधमसिंह नगर: पुष्पा देवी — दिव्यांग खेल
उत्तरकाशी: स्वतंत्री बधानी — सामाजिक क्षेत्र

यह भी पढ़ें -   आपदा से पहले तैयारी पर जोर: भीमताल में मंत्री मदन कौशिक ने किया राज्यव्यापी आपदा जोखिम न्यूनीकरण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को बधाई देते हुए कहा कि इनके प्रयास प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। सरकार ने भरोसा जताया कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440