सीएम ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के खिलाड़ियों एवं युवाओं को राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने खेल दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। देश और दुनिया के खिलाड़ी एक मंच पर खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आपसी सद्भाव को बढाने का भी कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। राज्य में योजनाबद्ध तरीके से खेल सुविधाओं को विकसित कर खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण देने के प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   घोड़ा-खच्चर चलाने वाले की बेटी ने रचा इतिहास, उत्तराखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440