सीओ धौनी ने कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने कोतवाली का निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ ने कार्यालय अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, आपदा उपकरण, मैस और बैरक का निरीक्षण किया। सीओ ने कोतवाली परिसर के साथ ही आस पास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने को कहा। बैरक के निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचरियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों की समस्याएं सुनी और अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए। सीओ ने कोतवाली में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की समस्या का तुरंत निदान करने को भी कहा। साथ ही लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश उन्होंने दिए। निरीक्षण के दौरान कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई तारा सिंह राणा आदि तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में 25 अगस्त से शुरू हो सकती है जनगणना, 131 गांव और 3 नगर पंचायतें होंगी शामिल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440