सीओ लालकुआं ने स्कूली छात्रों को नशे, यातायात व साइबर अपराधों के संबंध में किया जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सीओ लालकुंआ अभिनय चौधरी स्कूली छात्र – छात्राओं को नशे, यातायात व साइबर अपराध सम्बन्धी जागरूकता का अभियान चलाया। सीओ द्वारा होली ट्रीनेंट्री सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में जाकर स्कूल प्रशासन की मौजूदगी में बच्चों को नशे के प्रति जागरुक करते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के सम्बंध में जानकारी दी गयी। वर्तमान समय में महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के सम्बंध में भी जागरुक किया गया। यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए सभी से अपने परिजनों और मित्रों को भी जागरूक करने को कहा गया। साइबर अपराधों की विविधता की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी सुरक्षा नियमों को भी सांझा किया गया। सभी को उत्तराखंड पुलिस ऐप तथा 112, 1930 टोल फ्री नंबरों के बारे में भी बताया।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440