उत्तराखंड में आज से खुले कॉलेज, सिर्फ प्रैक्टिकल कक्षाओं वाले विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार से उच्च शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। आज  राजधानी देहरादून के डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर व एमकेपी पीजी कॉलेज विद्यार्थियों के लिए खुल गए हैं। हालांकि, अभी सिर्फ प्रैक्टिकल कक्षाओं वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया गया है। 
डीएवी कॉलेज में पहले दिन अच्छी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे हैं, लेकिन कक्षाएं कम ही संचालित हो सकी हैं। पहले दिन अधिकांश विद्यार्थी अभिभावकों का सहमति-पत्र नहीं लाए। इन विद्यार्थियों को प्रारूप दिए जा रहे हैं। पत्र जमा करने के बाद ही कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।
यही स्थिति डीबीएस, एसजीआर व एमकेपी पीजी कॉलेज में भी है। पहले दिन कॉलेजों में कक्षाओं के शेड्यूल स्पष्ट न होने के कारण भी समस्या आ रही है। कई विद्यार्थियों को प्रवेश तो मिल गया, लेकिन कक्षा न होने से छात्र कॉलेज परिसर, मैदान में समय काटने को मजबूर भी हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   वास्तु शास्त्र: अगर कोई चीज टूटती है तो यह आने वाले बदलाव या फिर किसी चीज से सावधानी बरतने का इशारा देती हैं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440