आयुक्त दीपक रावत ने किया सड़क चौड़ीकरण मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, बाइडनिंग एवं शोलडर के कार्याे पर नाराजगी व्यक्त की

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामपुर रोड से मदकोटा मोड़ तक 58 करोड़ से बनने वाली कुल 21 किमी सड़क चौडीकरण मार्ग का आयुक्त दीपक रावत ने गुरूवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

आयुक्त ने कहा कि बेलबाबा से रूद्रपुर तक सडक चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिय गया है लेकिन बेलबाबा से रामपुर रोड पर बाइडनिंग एवं शोलडर के कार्याे में देरी होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहरीय क्षेत्रों में कार्यों को प्राथमिकता व समयावधि से करें ताकि आमजनमानस को कोई परेशानी ना हो। आयुक्त ने प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट को निर्देश कि प्रतिदिन के कार्यों में कितने किमी प्रगति हुई इसकी सूचना देना सुनिश्चित करें साथ ही शहरीय क्षेत्र में कार्यों को प्राथमिकता से करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 7 मीटर चौड़ी सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। जिससे हल्द्वानी से रूद्रपुर के लिए रामपुर रोड बाईपास का पर्यटन की दृष्टि सेे बेहतर इस्तेमाल हो सके साथ ही बढ़ती यातायात में जाम की समस्या से निजात भी मिलेगी। उन्होंने दिसम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश ब्रिडकुल को दिये।

यह भी पढ़ें -   खड़गे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो BJP ने झाड़ा पल्ला

आयुक्त ने कहा कि मण्डल में जिन स्थानों पर सडकों पर गड्ढे हैं उन सड़कों को नवम्बर 2023 तक गड्ढा मुक्त कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी खराब मार्गों पर लोनिवि द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये ही हरहाल में 30 नवम्बर तक सडकें गडढामुक्त हों। उन्होंने कहा जो सड़कें काफी खराब है लेकिन जिनका प्रस्ताव नही बन पाया उन सड़कों का भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये ताकि बजट की डिमांड की जा सके।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट, एई रोहित नरियाल, तहसीलदार सचिन के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरियाली तीज 2026: सुहागिन महिलाएं भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती है
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440