आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार हुए सेवानिवृत्त, मृदुभाषी अफसर के रूप में बनाई पहचान

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं। अनुभवी और मृदुभाषी सुशील कुमार बतौर अफसर अपनी 28 साल की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। इसी साल मार्च से सुशील कुमार सेवा विस्तार पर चल रहे थे। शुक्रवार को आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें मंडलीय व जनपदीय अधिकारियों ने विदाई दी। विदाई समारोह के दौरान मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों ने आयुक्त को सेवानिवृति पर पुष्पगुच्छ भेंट किए। कार्यक्रम में डीएम आशीष चौहान, सीएफ पंकज कुमार, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीअी अपूर्वा पांडे, अपर आयुक्त नरेंद्र क्वीराल, पौड़ी एसएचओ गोविंद कुमार आदि शामिल रहे।

विदाई समारोह में पौड़ी डीएम आशीष चौहान ने कहा कि जब वे पिथौरागढ़ डीएम रहे, तब सुशील कुमार कुमांऊ कमिश्नर पद पर रहे। आज जब पौड़ी डीएम हैं तो यहां भी उनके साथ काम करने का मौका मिला। डीएम चौहान ने बताया कि जो प्रशासनिक दक्षता का परिचय उन्होंने दिया, वो अनुकरणीय है। सुशील कुमार ने कहा कि पौड़ी ऐसा जिला रहा है, जहां से उन्होंने डीएम और कमिश्नर दोनों अहम पदों पर काम किया। पौड़ी उनके लिए काफी खास रहा है। इस मौके पर आयुक्त ने अधिकारियों से अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि विकास की मुख्यधारा से वंचित और जरूरतमंदों के लिए टीम भावना से काम करने की आवश्यकता है। लिहाजा, उन्होंने सभी को एकजुट होकर काम करने को कहा।

यह भी पढ़ें -   CM की महत्वाकांक्षी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित

आपको बता दें कि सुशील कुमार गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर रहने के साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर यूपी व उत्तराखंड में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन से की थी और कैप्टन के पद पर भी रहे। सुशील कुमार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर एसडीएम बने थे। उनकी पहली तैनाती 30 जनवरी 1995 में यूपी के हापुड़ में एसडीएम के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट: DM का बड़ा आदेश, BDO से लेकर BLO तक सभी फील्ड कर्मी हाई अलर्ट पर, जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी

इस दौरान सुशील कुमार यूपी के कई जिलों में बतौर अफसर तैनात रहे। उत्तर प्रदेश के विभाजित उत्तराखंड राज्य बन जाने के बाद सुशील कुमार देहरादून और हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी तैनात हुए। साथ ही सचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण और एमडीडीए सचिव पद पर भी उन्होंने लोक सेवक के रूप में काम किया।
पीसीएस अफसर सुशील कुमार को साल 2005 में आईएएस का बैच मिला. जनवरी 2015 में उन्हें पिथौरागढ़ जिलाधिकारी और 2017 से लेकर 2019 तक पौड़ी जिलाधिकारी बनाया गया। इसी दौरान उत्तराखंड शासन में सुशील कुमार को आयुक्त आबकारी और सचिव खाद्य व राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। जुलाई 2021 में उन्हें कुमाऊं कमिश्नर बनाया गया. जिसके बाद 2 दिसंबर 2021 को गढ़वाल कमिश्नर बने।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440