कुमाऊं परिक्षेत्र के फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे आईजी के जनता दरबार में, डॉ0 भरणे ने जन समस्याऐं सुन दिये त्वरित कार्रवाई कर निस्तारण के आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनंद भरणे द्वारा आयोजित कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं परिक्षेत्र के फरियादियों का जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को शिकायत निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। आज शनिवार को यहां जनता दरबार में फरियादियों द्वारा पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, पेयजल, भूमि अतिक्रमण संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं गयी।

जनता दरबार में मुख्य शमीम बानो पत्नी स्व0 अब्दुल कादिर निवासी लाईन नम्बर -18 बुध बाजार हल्दवानी ने अवगत कराया कि 8 वर्ष इमजियाज द्वारा जमीन दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये दिये थे किन्तु इमजियाज द्वारा अभी तक न तो जमीन दिलाई और न ही पीडिता के पैसे वापस किये। इस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए विपक्षी इमजियाज को मौके पर बुलाया गया जिसके चलते विपक्षी द्वारा पीड़िता को 2 लाख रुपये देने की सहमति की गयी।

1 जनवरी 2023 से 31 मई 2023 तक सीधे रूप से प्राप्त होने वाली शिकायतें और उनका निस्तारण का विवरण-
-नैनीताल जिले में कुल शिकायत-54, निस्तारित-35
-उधमसिंह नगर जिले में कुल शिकायत-9, निस्तारित-4
-अल्मोड़ा जिले में कुल शिकायत -1, निस्तारित-1

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पर सियासत को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, नरेश बंसल बोले- राजनीतिक विरोध में सनातन परंपराओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

डाक द्वारा प्राप्त शिकायतों का विवरण-
-ऊधमसिंह नगर जिले में- कुल शिकायत प्राप्त-296, निस्तारित-138
-नैनीताल जिले में कुल शिकायत प्राप्त 185, निस्तारित 109
-पिथौरागढ़ जिले में कुल शिकायत प्राप्त-05, निस्तारित-4
-अल्मोड़ा जिले में कुल शिकायत प्राप्त -7, निस्तारित-5

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: इंदिरा एकादशी के दिन पितरों के लिए दीपदान जरूर करें, इससे आपको पितरों का आशीर्वाद मिलेगा

व्हाट्सएप न0 8077713006 पर प्राप्त शिकायतो का विवरण-
-नैनीताल जिले में कुल शिकायतें 31, निस्तारित 21
-ऊधमसिंहनगर जिले में कुल शिकायतें -28, निस्तारित-22
-अल्मोड़ जिले में कुल शिकायतें 2, निस्तारित -2
इधर आईजी डॉ0 भरणें द्वारा बताया कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हुआ है, उनको जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों की गहता से जांच कर गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440