शीघ्र पूरा करें मिनी स्टेडियम खिर्सू का निर्माण कार्यः डॉ0 धन सिंह रावत

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मिनी स्टेडियम खिर्सू एवं पाबौं के निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को स्टेडियम के अधूरे कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में आसमान से टूटी आफत! एक ही वज्रपात में 200 से ज्यादा भेड़-बकरियां मरीं, 100 से अधिक अब भी लापता

उन्होंने कहा कि जिस स्टेडियम के लिये धनराशि की अतिरिक्त आवश्यकता पड़ रही है उसके लिये अलग से डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित की जाय लेकिन इससे पहले पूर्व में स्वीकृत धनराशि शतप्रतिशत उपयोग कर यूजी शासन को उपलब्ध कराई जाय।
बैठक में निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेन्द्र कुमार सोनकर, उप सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, अपर निदेशक राकेश चन्द्र कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के विक्रम सिंह राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तारी से पहले फेसबुक LIVE… फिर पी लिया संदिग्ध पदार्थ
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440