कांग्रेस ने की किसान विरोधी बिलों के विरोध में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून महानगर के कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक महानगर के वार्ड नं0 42 व्यौमप्रस्थ जीएमएस रोड़ में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा सरकार के किसान विरोधी, बेरोजगार विरोधी एवं गरीब विरोधी फैसलों की निन्दा की गई तथा इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करते हुए किसान विरोधी बिलों के विरोध में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा देहरादून शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से जनता को हो रही परेशानियों पर चर्चा करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी कार्य चलने से महानगर की समस्याएं और बढ़ती जा रही हैं। स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों के चलते सीवर लाईन, पेयजल लाईन, सडकों व नालियों के निर्माण से आवागमन में जगह-जगह अवरोध उत्पन्न हो रहा है। सीवर लाईनों की खुदाई के कारण सीवर का गन्दा पानी सडकों पर फैल रहा है तथा कहीं कहीं लोगों के घरों में घुस रहा है। सड़कों की खुदाई के कारण धूल उडने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड रहा है। कई क्षेत्रों में खुदाई के कारण सीवर लाइनें व पानी की लाइनें टूट चुकी हैं जो जनता के लिए परेशानी खड़ी कर रही है और कई क्षेत्रों में पहले से ही पानी की लाइनें डली हुई हैं लेकिन वहां फिर से लाइन डाली जा रही है जो की सरकार एवं जनता के पैसों की बर्बादी मात्र है। महानगर पदाधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के दौरान की गई तोडफोड के उपरान्त न तो सडकों पर फैला मलवा हटवाया गया और न ही बिद्युत पोल हटवाये गये जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है तथा महानगर का यातायात लगातार बाधित हो रहा है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने श्री तरुण भारद्वाज को महानगर सचिव मनोनीत करते हुए उनसे अपेक्षा की कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। नव नियुक्त महानगर सचिव तरुण भारद्वाज ने श्री लालचन्द शर्मा को शॉल पहना कर सम्मानित किया। बैठक में पूर्व निर्देशक उत्तराखंड सहकारी संघ श्री केवल पुंडीर, पूर्व युवा अध्यक्ष ट्विंकल अरोडा, पूर्व युवा महानगर उपाध्यक्ष पंकज भट्ट, महानगर कोषाध्यक्ष महेंद्र मल्होत्रा, महानगर महामंत्री मुकेश चैहान, वार्ड अध्यक्ष मनीष भदौरिया, रजनी राठोर, शाबिला खान, अमन प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   13 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440