महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी उतरे सड़कों पर, सरकार का किया पुतला दहन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस एक बार फिर सड़क में उतर आई है। लगातार महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। जहां उन्होंने बढ़ती महंगाई के विरोध में गैस सिलेंडरों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस दौरान कांग्रेस एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। फल-सब्जियों के दाम सातवें आसमान जा पहुंचे हैं। सब्जियों के बढ़ते दामों ने जनता की रसोई का बजट बिगाड़ कर रखा हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर महंगाई रूपी अघ्ग्नि में घी डालने का काम किया है। कहा कि रसोई गैस के दाम महंगे होने से आम जनता को घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में एक दर्जन से अधिक बार पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारें पेट्रोल पर बड़ा टैक्स वसूलकर लोगों की जैबों में डाका डाल रही है। बढ़ती महंगाई के चलते सब्जी के साथ ही राशन और आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार किसान विरोधी निर्णय लेकर उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए विवश कर रही है। लॉक डाउन की मार झेल रहे लोग अब लगातार बढ़ रही महंगाई से त्रस्त हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान हेमंत बगड्वाल, राजेंद्र बिष्ट, गोविन्द बगड्वाल, हेमंत साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440