देहरादून में कांग्रेस ने निकाली ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ पदयात्रा

खबर शेयर करें

-भाजपा की केंद्र सरकार में देश के संविधान के विरूद्ध लिए जा रहे हैं निर्णय: कांग्रेस
-प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इन्दिरा हृदयेश सहित विधायकों व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अपने सम्बोंधन में मोदी सरकार को जमकर कोसा

समाचार सच, देहरादून (एजेंसी)। कांग्रेस द्वारा शनिवार को राजधानी देहरादून में ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा मोदी सरकार को जमकर कोसा गया। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार में देश के संविधान के विरूद्ध निर्णय लिए जा रहे हैं। इससे पूरे देश में अराजकता एवं दहशत का माहौल है। आम आदमी विषेशकर महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है।

यह पदयात्रा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। पदयात्रा कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से शुरु हुई, जो कि गांधी पार्क, घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर आयोजित सभा को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश, कांग्रेस सह प्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री शूरवीर साजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, किशोर उपाध्याय, विधायक ममता राकेश, करण माहरा, पूर्व विधायक राजकुमार, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, महानगर अध्यक्ष लालचन्द ने आदि ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

वक्ताओं ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेरोजगारी का आलम यह है कि जिन युवाओं के पास नोटबंदी से पहले रोजगार था आज वे भी बेरोजगार हो चुके हैं। मंदी के मारे लोगों के व्यापार ठप हो चुके हैं। साहूकारों के कर्ज से दबे किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। भाजपा सरकार में गरीब, अल्पसंख्यक, किसान महिलाए अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस की पदयात्रा राजपुर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, प्रदेश सचिव दीप बोहरा, सुनेद्र सुशान्त बोहरा, सागर लाम्बा, उर्मिला थापा, सुरेंद्र पुण्डीर, दीप चौहान, रवीन्द्र खरोला, विकास थापा, अर्जुन सोनकर, महानगर प्रवक्ता डा प्रतिमा सिंह, गौरव गुलेरिया, डा अरविन्द चौधरी, प्रियाषु छाबडा, कपिल चौधरी, सतीष पन्त, पवन खरोला, विनोद नेगी, गोपाल थापा, मुकेश, भूपेंद्र नेगी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कांग्रेस की पदयात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह पर जाम लग गया, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। मार्च को देखते हुए कई रुटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440