समाचार सच, देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस द्वारा हाथरस मामले पर आंदोलन की आलोचना करते हुए कहा है कि यह समाज में जातीय अलगाव पैदा करने की कोशिश का प्रयास है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया है कि हाथरस पर हल्ला कर रहे कांग्रेस नेता राजस्थान व छत्तीसगढ़ की घटनाओं पर चुप क्यों है और वे उत्तराखंड में क्यों धरना दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने आज कांग्रेस द्वारा हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेस के कथित सत्याग्रह पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हाथरस मामले पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जो कड़ी कार्यवाही की है और मामला सीबीआई को सौंपने की सिफ़ारिश की है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार इस दुखद व निंदनीय घटना पर कितने अधिक संवेदन शील है। लेकिन लाशों पर राजनीति करने वाली कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल इसे राजनीतिक लाभ उठाने की होड़ में लग गए हैं। कांग्रेस व अन्य विपक्षी इसकी आड़ में जातीय अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथरस घटना की आड़ में दंगे भड़काने की साज़िश का खुलासा भी हुआ है। जो अपने आप में बहुत गम्भीर मामला है। डॉ. भसीन ने कांग्रेस से सवाल किया है कि हाथरस को लेकर कांग्रेस नेता जिस प्रकार का बड़ा नाटक कर रहे हैं वे राजस्थान व छत्तीसगढ़ जहां इस प्रकार की घटनाएँ हुई है उन पर चुप क्यों हैं। वे हाथरस की तरह जयपुर व छत्तीसगढ़ क्यों नहीं जाते। इसका केवल यही कारण है कि वहाँ कांग्रेस सरकारें हैं। जबकि उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी जी हैं जो शुरू से विपक्ष के निशाने पर हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस उत्तराखंड में क्यों धरना दे रही है?
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












