समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। गुरुवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आज धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 10:35 बजे तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कई राशि वालों के लिए धन, रोजगार और कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।
आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
वार: गुरुवार
नक्षत्र: धनिष्ठा, सुबह 10:35 बजे तक; इसके बाद शतभिषा
सूर्योदय: सुबह 6:07 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:04 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: प्रदोष व्रत
आज का राशिफल
♈ मेष: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नए काम की शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष: रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग हैं।
♊ मिथुन: मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में बदलाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य तथा कार्यक्षेत्र के उतार-चढ़ाव पर ध्यान दें।
♋ कर्क: मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह: करियर संबंधी चिंता दूर होगी और कुछ रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
♍ कन्या: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता कम होगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए काम की योजना बन सकती है।
♎ तुला: स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु: परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
♑ मकर: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
♒ कुंभ: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें।
♓ मीन: व्यर्थ विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी तथा यात्रा के योग हैं।
प्रस्तुतिः डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



