कांग्रेस सांसद प्रत्याशी जोशी ने भीमताल विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में किया व्यापक जनसंपर्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, भीमताल/नैनीताल। कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी जोशी ने भीमताल विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया गया। गुरूवार को जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धारी, धानाचूली, सुंदरखाल, भटेलिया, नथुवाखान, तल्ला रामगढ़, मल्ला रामगढ़ सहित अनेकों क्षेत्रो में नुक्कड़ सभा और डोर टू डोर जनसंपर्क और बैठकों के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क किया गया।

भीमताल की जनता से बदलाव का आह्वान करते हुवे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि भीमताल विधानसभा के लघु किसानों को फसल का उचित मूल्य सहित जंगली जानवरो से आम जनमानस और फसल की सुरक्षा हेतु ठोस योजनाओं को तुरंत अमल में लाया जायेगा। दूरस्थ क्षेत्रो के छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा व्यवस्था हेतु छात्रावास की उचित व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में यूजीसी मानकों पर पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शोध उत्कृष्टता को नई दिशा

प्रकाश जोशी ने कहा कि ग्राम सभा लदफोड़ा मे बिना सहमति जमीनों की जो खरीद फरोख्त हो रही है कांग्रेस उसके खिलाफ है।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस बार लोकसभा मे परिवर्तन की बयार भीमताल विधानसभा से शुरू हो गयी है। बाबा नीमकरोली के आशीर्वाद से आम जनता की उम्मीदों की जीत होगी कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की जीत होगी।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भीमताल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के दो दिवसीय प्रवास ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया है और आगामी चुनाव में भीमताल विधानसभा से जीत सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ें -   टेकनपुर में गूंजा हल्द्वानी का नाम, बीएसएफ पासिंग आउट परेड में असिस्टेंट कमांडेंट बने भूपेंद्र चिलवाल

इस दौरान पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, प्रभारी भीमताल राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीमा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती पनेरू, हेमवती नंदन दुर्गापाल, डॉ0 केदार पडलिया, गोपाल सिंह बिष्ट, चौयरमेन भीमताल दीपू चुनोतिया, पूर्व जिलापंचायत सदस्य संजय साह, नीरज कुमार, प्रताप बर्गली, बलवंत सिंह बोरा, राजेन्द्र बिष्ट (अध्यक्ष, किसान कांग्रेस), संजय बिष्ट, सुरेश चंद्र, दया किशन बमेठा, वरुण प्रताप भाकुनी, सुरेश प्रधान, ग्राम प्रधान राजेन्द्र पोखरिया, लाल सिंह बिष्ट, गणेश आर्य, सतीश चंद्र, देवेंद्र मेर, किशोर पडलिया, ग्राम प्रधान राजेंद्र पोखरिया आदि लोगो ने जनसंपर्क मे कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का सहयोग किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440