कांग्रेस ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन, मंत्री के आवास का घेराव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रीतम सिंह और उनके समर्थक काफी देर तक धरने पर बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रीतम सिंह ने प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की खस्ताहालत पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है, और सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड के लोग बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के हकदार हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही। उनका कहना है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं, और शिक्षा के स्तर में भारी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

प्रीतम सिंह ने कहा कि वह इन मुद्दों पर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अकेले धरने पर बैठने का फैसला लिया था, लेकिन उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दी, तो वह भविष्य में व्यापक घेराव और शहर बंद करने जैसा कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, और अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440