रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस : जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। युवा कांग्रेस द्वारा आहूत विधानसभा कूच के तहत कांग्रेस सरकार पर विधानसभा के अंदर व बाहर घेरेगी। उत्तराखंड राज्य चिन्हित आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता व कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस युवाओं बेरोजगारों के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत रही है। जिन मुद्दों को लेकर भाजपा ने सत्ता हथियाई उन सभी मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। भाजपा ने पिछले चार साल से रोजगार, पलायन, मंहगाई, महिलाओ की समस्या जैसी ज्वलंत मुद्दों की अनदेखी की। राज्य निर्माण की मूल भावना की लगातार अनदेखी भाजपा कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश का बेरोजगार लाम बन्द होकर कल विधानसभा का घेराव करेगा। जिसमे प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव समेत वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। इस अवसर पर अजबपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुप्ता, मुकेश रेगमी, कंचन रेगमी, मधु गुप्ता, राम सिंह बिष्ट, प्रदीप कोठियाल, विकास डंडरियाल, आशाराम रतूड़ी, राजेश्वरी देवी, विजय चांदना, कमला गुसाईं, अनिल रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440