हल्द्वानी: आतंक के खिलाफ फूटा आक्रोश, राजपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा फूंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में रविवार को हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उसका झंडा आग के हवाले कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू और जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्णायक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश ईंट का जवाब पत्थर से दे। पूरा देश एकजुट है और अब मोदी सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का वक्त आ चुका है और देशवासियों को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 10 सितंबर को होगा गौरव सेनानियों का महासम्मेलन, 5000 पूर्व सैनिकों के जुटने का लक्ष्य

प्रदर्शन में पार्षद धर्मवीर, पूर्व सभासद दिनेश चौहान, समाजसेवी विपिन गुप्ता, अनिल कनोजिया, मनीष कुमार, अली वारिस, साहिल राज, अमित रावत, करन बिष्ट, मयंक गोस्वामी, संजय महेश्वरी, मोनू आर्या, नरेन्द्र कुमार, रिंकू शर्मा, सौरभ कुमार, विक्की आर्या, मन्नी गुजराल, अर्जुन राणा, हैप्पी माहेश्वरी, अजय आर्या, कुशल राजपूत समेत सैकड़ों स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   डोईवाला में कुत्तों के झुंड ने मचाई दहशत! बाड़े में घुसते ही मची भगदड़, 33 भेड़-बकरियों की दर्दनाक मौत

प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद हाय-हाय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय जनता ने भी इस आक्रोश में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440