पूर्व प्रधानमंत्री राजीव देश में सूचना क्रांति के जनक: नेता प्रतिपक्ष
समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी के जयंती पर पार्टी कार्यालयों व विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान मिष्ठान भी वितरण किया गया। यहां स्वराज आश्रम आयोजित कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि उन्हें देश में सूचना क्रांति के जनक के तौर पर याद रखा जाता है। उनकी राजनीति विकास के एजेंडे पर चलती थी। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आहृवान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष हरीश मेहता, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, विजय सिजवाली, पार्षद नीमा भट्ट, पुष्पा तिवारी आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
इधर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गैस गोदाम रोड स्थित कार्यालय में पूर्व पीएम को याद किया। इस मौके पर श्री जोशी ने उनके कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय खोलने के साथ शिक्षा के स्तर को भी सुधारने का श्रेय पूर्व पीएम को जाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख भोला भट्ट, संजय किरौला, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, भागीरथी बिष्ट, जया कर्नाटक, नीरज तिवारी, सुरेश बिश्ट, दीवान मेहरा उपस्थित थे।
उधर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने पूर्व पीएम के जन्मदिन का सद्भावना दिवस के तौर पर मनाते हुए अग्रसेन पार्क में नीम, आंवला आदि प्रजाति के पौधे रोंपे।
पौधे रोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, जीवन बिष्ट, आसिफ अली, रिजवान हुसैन हेमंत कुमार, पूरन बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, लाल सिंह पवार मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



