समाचार सच, हल्द्वानी। बाल दिवस पर कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को याद करके मनाया। इस मौके पर यहां स्वराज आश्रम में कांगेसियों ने चाचा नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सतीश नेनवाल महेश शर्मा हरीश मेहता नरेश अग्रवाल जगमोहन चिलवाल एन बी गुणवंत ने कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के संगम से एक सर्वसमावेशी समाज का संदेश देने वाले नेहरू जी सही मायने में ‘राष्ट्रनायक’ हैं। छोटे बच्चो के लिए अगाध प्रेम ने ही पंडित जवाहर लाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से विश्वविख्यात किया तथा इसलिए उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है। देश के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण भाव सदैव आने वाली पीढ़ियों और हमारे लिए प्रेरणादायक रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मलय बिष्ट, गोविंद बगडवाल, दीप पाठक, पार्षद राधा आर्य, भागीरथी बिष्ट, लता पांडे, राजेन्द्र बिष्ट, जगमोहन बगडवाल, नरेश अग्रवाल, जगमोहन चिलवाल, सौरभ भट्ट, विनोद कुमार पिंनु, शरद शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, ताहिर हुसैन आदि ने चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















