नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयासरत: जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के सरकार द्वारा बनाई नई खेल नीति राज्य के नए खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोवाली प्रीमियर लीग में अक्रांता क्लब व चिड़ोवाली खेल समिति द्वारा चिड़ोवाली खेल मैदान में आयोजित टी-12 टेनिसवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान पुरस्कार वितरित करते हुए कहे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज भारत के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मंत्री गणेश जोशी ने रनरअप टीम रही करगेती इलेवन को ट्राफी ओर पुरुस्कार राशि का डमी चैक वितरित किया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, डीएम का बड़ा आदेश… ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया फैसला

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कमाना भी की। इस अवसर पर नरेंद्र बिष्ट, मनजीत रावत, पार्षद चुन्नीलाल, अजय चौहान, अज्जू कार्की, कमल प्रसाद, शुभम मक़लोवा, शैलेश जोशी, सार्थक पंवार, वीरेंद्र पुंडीर, मुन्ना रावत, रविंद्र, सूरज चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में आसमान से टूटी आफत! एक ही वज्रपात में 200 से ज्यादा भेड़-बकरियां मरीं, 100 से अधिक अब भी लापता
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440