समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं राजधानी देहरादून कोरोना संक्रमण का केंद्र बन गयी है। सोमवार को भी दून में पश्चिम बंगाल के दो जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में कोरोना के 46 मामले सामने आए हैं। जिनमें सर्वाधिक 24 मामले देहरादून से हैं। अच्छी बात यह कि प्रदेश में अब तक 18 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिन दो जमातियों को रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, वे मूलतः पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इन्हीं के दो साथियों में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बीती 12 मार्च को आठ लोगों की जमात दून आई थी। यहां आजाद कॉलोनी की एक मस्जिद में इन्होंने दो दिन तक तब्लीग का काम किया। लॉकडाउन के बाद यह लोग यहीं फंसे रह गए। इस बीच यह लोग एक किराए के मकान में रहे।
कोविड-19 पर हेल्थ बुलेटिन सोमवार को जारी सायं 6 बजे की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले से रविवार को 2 मरीज आने से अब 22 से बढ़कर मरीजों की संख्या 24 हो गयी है। वर्तमान में राज्य में सबसे ज्यादा संख्या वाला जिला देहरादून है। जबकि नैनीताल जिले में 9, उधमसिंह नगर में चार, हरिद्वार में सात, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रामित रोगी हैं।
सोमवार को यानि आज राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक लैब में 111 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 109 निगेटिव और दो केस पॉजिटिव हैं। प्रदेश में अब कोरोना के 46 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 18 स्वस्थ्य हो चुके हैं। राज्यभर से 3677 लोगों के सैंपल जांच के लिये भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 3228 के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 469 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


