कोरोना संक्रमण : सांसद अजय भट्ट एम्स में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नैनीताल ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए गए हैं। उन्हें एहतियात के तौर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया है। सांसद प्रतिनिधि बलजीत सोनी के मुताबिक, रविवार को अजय भट्ट की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह अपने नई दिल्ली स्थित आवास में आइसोलेट हो गए थे। लेकिन आज उन्हें हल्की हरारत होने पर एम्स में भर्ती करा दिया गया।
प्रदेश में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर कम नहीं हो रही है। अब तक कुल मरीजों की मौत में 87 प्रतिशत चार मैदानी जिलों में हुई है। इसमें सबसे अधिक देहरादून जिले में 767 प्रतिशत मौत हुई है। नौ पर्वतीय जिलों में मरीजों की मृत्यु दर बढ़ रही है। प्रदेश में कोरोना का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। तब से लेकर 16 दिसंबर तक प्रदेश में 1375 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 87 प्रतिशत से अधिक मौत सिर्फ चार मैदानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में है। जबकि नौ पर्वतीय जिलों में 12.65 प्रतिशत मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर पर्वतीय जिलों में भी कोरोना मरीजों की मृत्यु बढ़ रही है। 16 अक्तूबर को नौ जिलों में मृत्यु दर 7.36 प्रतिशत थी। 16 नवंबर को मृत्यु दर बढ़ कर 9.14 प्रतिशत हो गई। वहीं, 16 दिसंबर को मृत्यु दर 12.65 प्रतिशत पहुंच गई है। नौ पर्वतीय जिले पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत जिले में कुल 174 कोरोना मरीजों की मौत चुकी है।
मरीजों की मौतें
जिला मौत का आंकड़ा
देहरादून- 767
नैनीताल- 190
हरिद्वार- 140
ऊधमसिंह नगर- 104
पौड़ी- 55
पिथौरागढ़- 26
अल्मोड़ा- 21
टिहरी- 15
चमोली- 14
बागेश्वर- 13
उत्तरकाशी- 13
रुद्रप्रयाग- 10
चंपावत- 07

यह भी पढ़ें -   सितारगंज के नयागांव में फैला पीलिया-डायरिया, 40 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मौत से मचा हड़कंप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440