कुमांऊ के इस संस्थान में एक सप्ताह के भीतर शुरू होगी कोरोना जांच

खबर शेयर करें

डीएम सविन बंसल ने दिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। मुक्तेश्वर स्थित आईवीआरआई संस्थान में कोरोना कोविड-19 सैम्पलों की जांच एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। इससे पहले लैब संपूर्ण उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा। व्यवस्थाएं संचालित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर धनराशि भी जारी की जा चुकी है। इसके लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मंत्रणा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

आईवीआरआई संस्थान में कोरोना सैंपल जांच लैब के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस लैब में डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय से एक माइक्रो बाइलोजिस्ट की तैनाती भी कर दी गई है। लैब से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का कार्य 15 दिनों तक नगर पंचायत भीमताल से अनुबंधित संस्था करेगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भारती राणा से कहा कि लैब के निकट डीप वरियल पिट का निर्माण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी में मानकों के अनुसार कराया जाय। लोनिवि पिट कार्य के लिए अधिकारियों को तत्काल मुक्तेश्वर भेजने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने सीएमओ से आईवीआरआई लैब में उपकरण व अन्य सामान के लिए लॉजिस्टिक व्यवस्था के अनुसार तत्काल सूची उपलब्ध कराने को भी कहा। एसटीएच के चिकित्साधीक्षक डॉ अरूण कुमार जोशी को लैब के लिए उपकरण आदि की व्यवस्थाओं के लिए आईवीआरआई की सूची के तहत सामान वेंडरों के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   मसूरी घुमाने के बहाने नाबालिग को दून लाए, फिर कमरे में बनाया बंधक! किराये के मकान से देह व्यापार का खुलासा, महिला समेत 6 गिरफ्तार

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आईवीआरआई की लैब को तत्काल संचालित करना पहली प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। इस कार्य में कोताही कतई नहीं बरती जानी चाहिए। बैठक में प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ सीपी भैसोड़ा, परियोजना अधिकारी प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड डॉ आरके चतुर्वेदी, उप डिप्टी सीएमओ डॉ रश्मि पंत, डॉ तरूण कुमार टम्टा के अलावा स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने पेश की मिसाल, 31 सदस्यों ने रक्तदान कर दिया जीवन बचाने का संदेश
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440