एसटीएच से फरार कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला गदरपुर से बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिवस डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय से फरार कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला को गदरपुर से बरामद कर लिया गया है। चिकित्सकीय टीम उसे वापस अस्पताल ले आई है।
ज्ञात हो कि एसटीएच में कोरोना संक्रमित महिला को भर्ती किया गया था। यह महिला गर्भवती बताई जा रही है। बीते दिवस अचानक यह महिला अस्पताल से गायब हो गई थी। कोरोना संक्रमित महिला के फरार होने से अस्पताल प्रबंधन के साथ ही पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। इस पर इस महिला की तलाश शुरू की गई। इसके लिए उसके घर के साथ ही रिश्तेदारी व संभावित स्थानों में पता लगाया गया, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। इधर शुक्रवार देर रात पुलिस को महिला के गदरपुर में होने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार यह महिला एसटीएच से भागने के बाद गदरपुर स्थित अपने मायके में पहुंच गई। सूचना पर चिकित्सकीय टीम गदरपुर स्थित महिला के मायके पहुंची और महिला को लाकर पुनः अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इधर अब महिला के अस्पताल से भागने के बाद उसके संपर्क में आये लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रामनगर के छोई गांव में महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440