विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर भी दिखा कोरोना का साया

खबर शेयर करें

4063.79 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विधान सभा का शीतकालीन सत्र सोमवार प्रातः 11 बजे शुरू हुआ। तीन दिवसीय इस सत्र के पहले दिन 4063.79 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। राजस्व मद में 2071.42 करोड़ और पूंजीगत मद में 1992.36 करोड़ का प्रविधान किया गया। सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। उत्तराखंड विधान सभा का तीन दिवसीय सत्र सोमवार को वंदेमातरम् के साथ शुरू हुआ। सबसे पहले विधान सभा में एक सिटिंग व चार पूर्व विधायकों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू की गई। सदन में अनुपूरक बजट पेश किया गया। 23 दिसंबर तक चलने वाली सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने वाले सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से सीएम ने खुद को आइसोलेट किया है। लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। अनुपूरक बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के दौरान उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह, गणेश जोशी, केदार सिंह, काजी निजामुद्दीन, बिशन सिंह चुफाल, रामसिंह कैङा, विनोद कंडारी, चंदनराम दास, सुरेन्द्र सिंह नेगी, राजकुमार, दिलीप सिंह रावत, हरबंस कपूर, खजान दास, नवीन दुम्का व ममता राकेश ने भी दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना और चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440